राष्ट्रीय पठन माह (19 जून – 18 जुलाई)
राष्ट्रीय पठन माह के अंतर्गत विद्यालय में 19 जून से 18 जुलाई तक विभिन्न पठन एवं साहित्यिक गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवधि में विद्यार्थियों में पठन संस्कृति को विकसित करने, पुस्तकालय के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने तथा आजीवन अध्ययन की भावना जागृत करने के उद्देश्य से अनेक रोचक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
![]() |
इस दौरान पठन सत्र, पुस्तक समीक्षा, कहानी वाचन (स्टोरी टेलिंग), पहेली गतिविधि, पुस्तक परिचर्चा, वाचन प्रतियोगिता, पुस्तकालय अभिमुखीकरण (Library Orientation) तथा अन्य रचनात्मक पठन गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी पठन, चिंतन, अभिव्यक्ति एवं सृजनात्मक कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय पठन माह के आयोजन ने विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करने, नियमित पठन की आदत को प्रोत्साहित करने, भाषा दक्षता एवं तार्किक चिंतन को सुदृढ़ करने तथा स्वतंत्र अधिगम की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



