MAIN MENU

NATIONAL LIBRARIAN DAY CELEBRATION 12-08-2026

 NATIONAL LIBRARIAN DAY





केंद्रीय विद्यालय रंगापहाड़ में मनाया गया राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस


केंद्रीय विद्यालय रंगापहाड़ में 12 अगस्त को विद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 8 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक से हुई, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को पुस्तकों एवं पठन के प्रति प्रेरित किया गया।




कक्षा 6 की छात्रा ने डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जीवन एवं पुस्तकालय विज्ञान में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती मंजू ने दिवस के महत्व तथा डॉ. रंगनाथन के पाँच सूत्रों के बारे में जानकारी दी।


इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में क्विज एवं पठन संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को पुस्तकालय के महत्व, पठन संस्कृति एवं नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।